December 15, 2025 10:25 am

कैसा रहेगा आज आप का दिन,पढ़ें अपना सम्पूर्ण राशिफ़ल

[adsforwp id="60"]

राशिफल (भार्गव)

मेष
13-07-2025

♈ मेष :

दिन काफी विवादास्पद साबित हो सकता है। आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा और आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल बिगाड़ने का काम करेंगे। इसलिए इस चरण में आपको अपने सहकर्मियों के साथ अपनी योजनाओं या अपनी महत्वाकांक्षा का खुलासा नहीं करनी चाहिए। जहां तक संभव हो अपना समय किताबों की कंपनी में बिताएं। पारिवारिक जीवन एवं स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 3

भाग्यशाली रंग: हल्का पीला

वृष
13-07-2025

♉वृषभ :

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। किसी बुजुर्ग की मदद करने से आपको लाभ होगा। सेहत के मामले में आप बेहतर महसूस करेंगे। लवमेट के साथ दिन अच्छा गुजरेगा। साथ ही डिनर के लिए उनके साथ लंच का प्लान करेंगे। इस राशि की महिलाएं कुछ नया पकवान बना सकती हैं। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे संपर्क करने के लिए आज का दिन बढ़िया है। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके जीवन में खुशियाँ ही खुशियाँ आयेंगी।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 2

भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

मिथुन
13-07-2025

♊ मिथुन :

आज आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। वाहन चलाने में सावधानी रखें। घर में सुख सुविधा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता की सलाह काम आएगी। आप किसी भी टकराव या विवाद में फंसने से बचें। स्त्री मित्रों का सहयोग अधिक मिलेगा। आप धार्मिक परोपकार के कार्यों में हिस्सा लेंगे। आज नए कार्यों का आरंभ कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा: उत्तर

भाग्यशाली संख्या: 7

भाग्यशाली रंग: भूरा रंग

कर्क
13-07-2025

♋ कर्क :

आप ऑफिस में कुछ लोगों को इम्प्रेस कर सकते है। जॉब बदलने या एक्स्ट्रा इनकम के लिए भी विचार कर सकते हैं। इसमें आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। नई शुरुआत करने में भी सफल हो सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। अचानक फायदा हो सकता है। बिजनेस में नए सौदे हो सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। पारिवारिक सुख और संतोष रहेगा। दुर्घटना या चोट लगने के योग बन रहे हैं। आपको संभलकर रहना होगा।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 8

भाग्यशाली रंग: हल्का नीला

सिंह
13-07-2025

♌ सिंह :

आपको नौकरी या काम-काज से जुड़े कई नए विकल्प मिल सकते हैं। हालांकि, जल्दबाजी में निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। व्यापारिक संदर्भ में आप कार्य विस्तार योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे। किए गए वादों को निभाएं और दूसरों पर विश्वास करें। ये अपनी क्षमताओं को दिखाने का सही समय है। ब्रेक-अप से बचने के लिए एक-दूसरे का यकीन न तोड़ें। साथ ही अपने प्रियजनों के साथ थोड़ा ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। नाक, कान और गले से जुड़े रोगों से बचें। मेहनत और लगन से आप आने वाले दिनों में जो चाहे, वह हासिल कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 9

भाग्यशाली रंग: नारंगी रंग

कन्या
13-07-2025

♍ कन्या :

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। व्यवसाय के सिलसिले में की जाने वाली यात्राओं से आपको लाभ होगा। रुका हुआ पैसा आपको वापस मिल जायेगा। बिजनेस में अधिक मुनाफे के लिए आपको किसी से सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में भाई-बहनों से आपको अच्छा-सा गिफ्ट मिल सकता है। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। रिश्तों में नई चेतना का संचार होगा। शाम को बच्चों के साथ पार्क में घूमने जायेंगे। कुछ अलग और नया करने की इच्छा आपके मन में रहेगी। माता सरस्वती की पूजा करें, आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 3

भाग्यशाली रंग: गहरा पीला

तुला
13-07-2025

♎ तुला :

आज सृजनात्मक क्षेत्र में सृजनशक्ति का आप परिचय देंगे। फिर भी मानसिक रूप से आप का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। जलाशय से दूर रहना हितकर है। किसी जानकार व्यक्ति से आपको महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी। उसे ध्यान से सुनिए। आपके अधिकतर कार्य बिना विघ्न और रुकावट के सफल होंगे। विरोधी पक्ष कमजोर बनेगा। घरेलू मोर्चे पर कुछ तनाव होने की संभावना है। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों के कारण परेशानी खड़ी न हो इसका ध्यान रखिएगा।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 6

भाग्यशाली रंग: सफ़ेद रंग

वृश्चिक
13-07-2025

♏ वृश्चिक :

बिजनेस में फायदे के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक है। रुके हुए काम निपट जाएंगे। पुरानी परेशानियां सुलझ सकती हैं। दुश्मनों पर जीत मिलने के योग हैं। नए काम करने का मन बनेगा। कुछ बड़ी जिम्मेदारियां भी पूरी हो सकती हैं। कुछ अच्छे मौके मिल सकतेहैं। व्यापारिक फैसले सोच-समझकर लें। कोई बड़ा फायदा भी होने के योग बन रहे हैं। कई तरह की जिम्मेदारियां आप पर हो सकती हैं। आज आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं। पार्टनर से भी आपको मदद मिल सकती है। सेहत के मामले में सावधान रहें।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 5

भाग्यशाली रंग: हल्का हरा

धनु
13-07-2025

♐ धनु :

नए संपर्क और संचार व्यवसाय को एक नवीन दिशा प्रदान कर सकते हैं। आज समय की मांग है कि आप अपना ध्यान व्यवहारिक मामलों की ओर मोड़ें और उन उपायों को अपनाएं जो वित्तीय मामलों में आपको दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान कर सकती है। आप अपने लक्ष्यों को वास्तविक जिम्मेदारियों के प्रकाश में स्वीकार करते हुए परिभाषित करेंगे। बहुत सारी गतिविधियां संपन्न हो सकती हैं और यात्रा भी लाभदायक होगी। बच्चों और प्रियजनों के साथ बिताया गया समय रिश्तों को मजबूत करेगा। आप अपनी सोच और सपने अपने प्रेमी से साझा करेंगे जिससे आपके प्रेम-संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 1

भाग्यशाली रंग: लाल रंग

मकर
13-07-2025

♑ मकर :

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आप काम की योजना तैयार कर सकते हैं। आपके आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। आप खुद को थकान से भरा हुआ महसूस कर सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है साथ ही मॉर्निंग वॉक भी करते रहिये, सेहत अच्छी बनी रहेगी। छात्र अपने मित्रों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपको अच्छा महसूस होगा।

भाग्यशाली दिशा: पश्चिम

भाग्यशाली संख्या: 9

भाग्यशाली रंग: गहरा लाल

कुंभ
13-07-2025

♒ कुंभ :

नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। सेहत के प्रति सजगता महत्वपूर्ण है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेखानादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। कार्य का निष्पादन योजना अनुसार नहीं हो पाने से मानसिक स्थिति थोड़ी अस्त-व्यस्त होगी। धन हानि की संभावना को बढ़ावा ना दें। मायके से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे।

भाग्यशाली दिशा: पूर्व

भाग्यशाली संख्या: 6

भाग्यशाली रंग: ग्रे रंग

मीन
13-07-2025

♓ मीन :

अचानक फायदा मिलने के योग हैं। पार्टनर भी आपकी मदद करेगा तो धन लाभ हो सकता है। पुराना कर्जा खत्म हो सकता है। फालतू खर्चों पर कंट्रोल हो सकता है। नए इनकम सोर्स मिलने के भी योग हैं। ऑफिस में नया काम या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आप कोई भी बात सावधानी से बोलें। सेहत को लेकर सावधान रहें। मौसमी बीमारियों से भी परेशानी हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा: दक्षिण

भाग्यशाली संख्या: 8

भाग्यशाली रंग: नीला रंग

Leave a Reply