December 13, 2025 3:42 pm

ग्राम पंचायत रौडी व अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट के संयुक्त तत्वावधान में महर्षि मार्कण्डेश्वर यूनिवर्सिटी और हॉस्पिटल सोलन के सहयोग से पंचायत भवन रौड़ी में एक निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट

ग्राम पंचायत रौडी ओर अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट के संयुक्त तत्वावधान में महर्षि मार्कण्डेश्वर यूनिवर्सिटी और हॉस्पिटल सोलन के सहयोग से पंचायत भवन रौड़ी में एक निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान की और मरीजों को निःशुल्क दवाइयां दी गईं। शिविर में पंचायत प्रधान रौडी रीना शर्मा,पंचायत सदस्य हरदेव शर्मा,मदन शर्मा,डॉक्टर विनायक सोनवाने,गुरदीप कौर,डॉक्टर संदीप वर्मा और तेजभान सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ,बाल रोग विशेषज्ञ,त्वचा रोग विशेषज्ञ,आंख रोग विशेषज्ञ,नाक कान और गला रोग विशेषज्ञ,एमडी फिजिशियन और हड्डी रोग विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं प्रदान कर मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और दवाइयां प्रदान की गईं। शिविर में 170 से अधिक लोगों की जांच की। अंबुजा फाउंडेशन ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। डॉ गुरदीप कौर और डॉ विनायक सोनवाने ने लोगों की अधिकतम भागीदारी के लिए धन्यवाद कर आश्वस्त किया कि शिविर में आए हुए गंभीर और रेफरल मरीजों को महर्षि मार्कण्डेश्वर हॉस्पिटल में न्यूनतम शुल्क पर व्यवस्था करने की योजना है। अंबुजा फाउंडेशन के अजीत कुमार सिंह ने कहा कि फाउंडेशन नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहेगा ताकि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। पंचायत प्रधान रौडी रीना शर्मा ने शिविर के आयोजन के लिए अंबुजा फाउंडेशन और महर्षि मार्कण्डेश्वर यूनिवर्सिटी ओर हॉस्पिटल सोलन का आभार जताया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान दाड़लाघाट बंसी राम भाटिया,हरदेव शर्मा,मदन शर्मा,हेमराज गौतम,अनीता शर्मा,सुनीता देवी,रजनी देवी,बिमला देवी,रीनू देवी,नीलम ठाकुर,हर्षा देवी,सीता नेगी,स्नेहलता शर्मा,सोमा देवी,भावना ठाकुर,सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply