अर्की
अर्की विधानसभा क्षेत्र विधायक संजय अवस्थी द्वारा विकास खंड कार्यालय कुनिहार द्वारा आरंभ किए गए ” मैं हूं मियावाकी” अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत मांगल में किया गया । इस अवसर पर सभी पंचायत प्रतिनिधि, कर्मचारी, वन विभाग, स्थानीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के eco club, Nss unit, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय जनता के सहयोग से 300 स्थानीय वृक्षों के पौधे जापानी मियावाकी पद्धति पर लगाए गए । सभी को इन पौधों की देखरेख का जिम्मा भी सौंपा गया । इस वनारोपण के बाद सभी विभागों द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में आम जनता को सूचित किया गया ।




