December 13, 2025 4:31 pm

ग्राम पंचायत पट्टा नाली के सौरभ तनवर SBI मुंबई में सहायक प्रबंधक चयनित

[adsforwp id="60"]

चंडी
पवन कुमार सिंघ

ग्राम पंचायत पट्टा नाली के गांव च्योटा (तलोगी) के रहने वाले सौरभ तनवर का चयन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (आई, टी, सैल) कार्यालय मुंबई में बतौर सहायक प्रबंधक के पद के लिए हुआ है। सौरभ की इस उपलब्धि को लेकर उनके गांव में खुशी का माहौल है। सौरभ के पिता नराताराम ने बताया कि उनके बेटे ने आल इंडिया बैंक की प्रतियोगी परीक्षा में अवल्ल स्थान प्राप्त करके यह मुकाम हासिल किया है। जो कि क्षेत्र के अन्य शिक्षित युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सौरभ के पिता सेना से सेवानिवृत है व माता गृहणी हैं।उन्होंने बताया कि सौरभ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पट्टा महलोग स्कूल से ग्रहण कर आगे की पढ़ाई आसाम व नगालैंड से पूरी की । उसके बाद सौरभ ने चार वर्ष तक पढ़ाई कर बी टेक की डिग्री लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर से व दो साल की मास्टर डिग्री एनआईटी हमीरपुर से हासिल की।बचपन से ही सौरभ को ऊंचा पद प्राप्त करने का सपना था व दिन रात कठोर परिश्रम करने के बाद उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र की प्रतियोगी परीक्षा को पहले ही चरण में पास कर अपने व अपने माता पिता के सपने को पूर किया 26 वर्षीय सौरभ ने इस सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम व अपने अभिभावकों को दिया है। गांव के लोगों ने सौरभ की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है।

Leave a Reply