विनोद खाची कुमारसैन
राजकीय महाविद्यालय कुमारसैन के विद्यार्थियों ने वीरवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत् उपमंडल मुख्यालय कुमारसैन में जागरूकता रैली का आयोजन किया। नशामुक्त भारत रैली की संयोजिका डॉक्टर सन्तोष शर्मा और जबकि नशामुक्त रैली का नेतृत्व प्रोफेसर शीनम राज्टा तथा प्रोफेसर लीना शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर राज्यकीय महाविद्यालय कुमारसैन के सभी छात्र – छात्राओं ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत् जागरूकता रैली में भाग लिया। रैली का आयोजन भराड़ा गांव से डोगरा चोक कुमारसैन तक किया गया जबकि रैली का समापन कुमारसैन बस स्टैंड में हुआ। कॉलेज के विघार्थियों ने नशामुक्त जीवन जीने के लिए जहां लोगों को जागरूक किया वहीं विशेष तौर पर युवाओं को नशा से दूर रहने का आव्हान किया। इस अवसर पर राज्यकीय महाविद्यालय कुमारसैन की कार्यवाहक प्राचार्य वर्षा वर्मा ने कहा कि सभी लोगों को, युवाओं को तथा विशेष तौर पर विघार्थियों को नशें से दूर रहने के लिए सचेत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा एक धीमी मौत हैं जो देश और समाज के लिए ख़तरनाक हैं। उन्होंने कहा नशे से जहां परिवार दुःख, चिन्ता की दहलीज में खड़ा होता है वहीं नशा समाज को भी दूषित करता हैं।




