कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
जिला सोलन का कुनिहार जनपद प्रदेश के लिए कावड़ यात्रा में मिसाल बन गया है ।आज श्रद्धा की ऐसी बयार बह रही है ,कि छोटे से लेकर बड़े तक कावड़ लाने के लिए उत्सुक रहते है ।
हर हर गंगे शिवा कावड़ सेवा संघ ने वर्ष 2012 में हरिद्वार से कावड़ लाने की शुरुआत की थी व आज संघ के सदस्य 13 वीं बार कावड़ लेकर करीब तीन सौ किलोमीटर सफर हरिद्वार से कुनिहार का कर रहे है ।कुनिहार क्षेत्र के कावड़ियों की महादेव के प्रति अटूट श्रद्धा पूरे देवभूमि हिमाचल के लिए प्रेरणा का रूप ले लिया है । हाटकोट (कुनिहार) के एक युवा रूपेश उर्फ रिशु इस बार हरिद्वार से 61 लीटर गंगा जल रूपी कावड़ लेकर कुनिहार पैदल आ रहे है वह पिछले वर्ष भी 51 लीटर कावड़ लेकर आये थे । अपने ही कीर्तिमान को तोड़ते हुए वह क्षेत्र व प्रदेश के लिए मिसाल बन गए है । आज जहाँ युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है,वही उसके विपरीत रिशु जैसे युवा शारीरिक शक्ति व अटूट श्रद्धा का परिचय देकर युवाओं के लिए एक अच्छा उदाहरण देकर एक नया सन्देश देने का प्रयास कर रहे है । इस यात्रा में पार्थ शर्मा ,दक्ष, सुजल, पारस, तन्मय,नीरज, नमन,मृदुल, पवन, सन्नी व अन्य भोले की भक्ति में तल्लीन पूरे भक्तिभाव से कावड़यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे है ।
रिशु से इस यात्रा के समय फोन पर बात हुई तो उन्होंने बताया कि वर्तमान में युवा वर्ग सनातन व भारत की प्राचीन संस्कृति से भटक कर नशे जैसी कुरुति में फसता जा रहा है ,ऐसे में उन्होंने ये प्रण लिया था कि वह बीते वर्ष से दस लीटर अधिक गंगा जल इस बार कावड़ में भर कर हरिद्वार से कुनिहार 22 जुलाई को पहुंचेगे और 23 जुलाई को शिव तांडव गुफा सहित कुनिहार में स्थापित सभी शिवालयों में इस जल से शिवलिंग का अभिषेक करेंगे ।





