दाड़लाघाट
राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंडी में स्वास्थ्य एवं जन कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा एएएस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर जैस्मीन कौर ने की। इस आयोजन में उनके साथ एसटीएस हेमंत गुप्ता,सुपरवाइजर मीना शर्मा,एफएचडब्ल्यू किरण गौतम,पम्मी,आशा विमला,योगिता इत्यादि ने भाग लिया। इस शिविर का मकसद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घर द्वार उपलब्ध करवाना था,जिसके तहत लोगों का बीपी शुगर तथा अन्य बीमारियों का परीक्षण किया गया और उन्हें यथा रोग परामर्श दिया गया। लोगों को टीबी जल जनित रोग,एनसीडी व अन्य स्वास्थ्य संबंधित विस्तृत जानकारी भी दी गई। लोगों ने इस शिविर में बढ़ चढ़कर भाग लिया।



