January 14, 2026 6:34 pm

केंसर पीड़ित चालक की मदद करने पहुंची अर्की हेल्पिंग पीपल संस्था

[adsforwp id="60"]

अर्की

अर्की हेल्पिंग पीपल संस्था अर्की विधानसभा क्षेत्र की हनुमान बड़ोग पंचायत के कोटला गांव में पहुंचकर केशर सिंह इश्रू और उनके परिवार से जाकर मिली और उनका कुशलक्षेम जाना । संस्था के अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर ने बताया की केशर सिंह एक गरिब परिवार से सम्बन्ध रखता है और पेशे से ड्राइवर है व ट्रक चलाकर अपने परिवार का पेट पाल रहा था। केशर सिंह के परिवार में उसकी पत्नी और छोटी बेटियां है जो अभी शिक्षा प्राप्त कर रहीं है। कुछ समय से केशर सिंह बीमार चल रहा है और कैंसर जैसी बीमारी से ग्रसित है। केशर सिंह ट्रक चलाकर परिवार की आजीविका और परिवार की अन्य जरूरते पूरी कर रहा था परन्तु कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित होने की वजह से मानो परिवार एक जगह ठहर सा गया हो। जिसको देखकर संस्था केशर सिंह और उसके परिवार की सहायता के लिए आगे आई। महेन्द्र ठाकुर ने बताया कि संस्था से केशर सिंह का कुशलक्षेम जानकर परिवार को दवाईयों के लिए 5100 रू की सहायता की और केशर सिंह के इलाज के लिए भी संस्था की ओर से अन्य प्रकार की सहायता करने का भी आश्वासन दिया । संस्था के संगठन महामंत्री संतोष शुक्ला ने बताया कि घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य असहाय अवस्था में है, पत्नी सेवा में दिन-रात जुटी है और बच्चे अभी छोटे हैं। संस्था ने समाज के सभी सक्षम लोगों से अपील की है कि इस परिवार की सहायता के लिए आगे आएं, ताकि वे इस कठिन समय से उबर सकें। संस्था ने सभी देवी-देवताओं से प्रार्थना की है कि केशर सिंह को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले और परिवार सामान्य जीवन की ओर लौट सके। मानवीय संवेदना से प्रेरित इस प्रयास की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। इस मौके पर पूर्व धुन्दन जिला परिषद सदस्य डाॅ ओम प्रकाश गौतम, मीडिया और प्रैस सचिव आसिफ चौधरी, संस्था के सदस्य कपिल देव और नरेश ठाकुर साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply