कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
2022 में विधान सभा चुनाव से पूर्व अर्की विकास समिति के सौजन्य से समिति सयोंजक राजेन्द्र ठाकुर ने अर्की विधान सभा के अंतर्गत 72 पंचायतों के लोगो को हरिद्वार ऋषिकेश की यात्रा करवाई थी व उस दौरान विधान सभा के लोगो से एक वादा किया था ,कि वे चाहे चुनाव जीते या हारे सभी के लिए वृंदावन यात्रा भविष्य में करवाई जाएगी ।अपने वादे के अनुसार विधान सभा के लोगो के लिए शुक्रवार को वृंदावन हरिद्वार के लिए दो बसों में करीब 80 श्रद्धालुओं को सुबह नाश्ता करवा कर रवाना किया गया ।इस पाँच दिवसीय यात्रा में श्रद्धालु कुरुक्षेत्र ब्रह्म सरोवर दर्शन एव स्नान के पश्चात रात्रि में वृंदावन पहुँचेगे व जिनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था समिति द्वारा की गई है।
से दौरान कृष्ण भक्त वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर ,निधिवन, चीर घाट यमुना जी ,रंग जी मंदिर में सोने का खंबा ,गोविंद देव मंदिर ,मीराबाई भजन आश्रम ,राधावल्लभ मंदिर,प्रेम मंदिर ,इस्कान मंदिर ,गोकुल ,रमण रेती ,84 खम्बा मंदिर ब्रह्मांड घाट ,मथुरा कृष्ण जन्म भूमि ,गोवर्धन,बरसाना राधा रानी मंदिर व 28 जुलाई की शाम को यात्रा हरिद्वार पहुंचेगी ।29 जुलाई को सुबह की आरती दर्शन के पश्चात कृष्ण भक्त शाम को कुनिहार पहुंचेगे ।समिति सयोंजक राजेंद्र ठाकुर ने बताया की उन्होंने पिछले विधान सभा चुनावो में लोगो से वादा किया था ,कि वे चुनाव जीते चाहे हारे भविष्य में वे विधान सभा के लोगो को वृंदावन की निशुल्क यात्रा करवायेंगे ।इसी कड़ी में आज विधान सभा की पलोग पंचायत से 80 लोगो को यात्रा पर भेजा गया व यह प्रक्रिया विधान सभा की अन्य पंचायतो के लोगो को भी वृंदावन यात्रा करवाने के लिए अनवरत चलती रहेगी ।




