अर्की
उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत प्लानिया के पंचायत घर के समीप हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य पर आरोग्य भारती शिमला ने पंचायत घर पलानिया के प्रांगण में प्रधान यशवंत सिंह ठाकुर व प्रांत आरोग्य मित्र प्रमुख प्रकाश शर्मा के सहयोग से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश पंडित के मार्ग दर्शन में औषधीय पौध रोपण कार्यक्रम किया। और लोगों से आग्रह किया कि सभी को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिये। उन्होंने कहाकि पौधे पर्यावरण को साफ रखते है और हमें ऑक्सीजन देते है।इस मौके पर डॉ लीला पंडित, सुषमा सूद, नीलम धवन, रोहिताश , डॉ अनिल महता,डॉ के डी शर्मा, जीवन शर्मा , विजेंद्र धवन, सुरेश गुप्ता, डॉ जगदीश शर्मा व पूर्व डिप्टी मेयर राकेश शर्मा ने हिस्सा लिया।इस मौके पर महीधर प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे।




