अर्की
हरिजन सेवक संघ शाखा हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से अध्यक्ष चुन्नीलाल बंसल की अध्यक्षता में शालाघाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया इसमें मुख्य रूप से दाडू कचनार एवं रीठा के पौधे लगाए गए । पौधारोपण का कार्यक्रम पर्यावरण को बचाने के निमित्त किया गया था चुन्नी लाल बंसल ने कहा कि इसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शंकर कुमार सान्याल , उपाध्यक्ष नरेश यादव एवं हरिजन सेवा पत्रिका के संपादक लक्ष्मी दास द्वारा यह प्रेरणा हमें मिली थी इसी उद्देश्य से आज यह कार्यक्रम रखा गया था इस पौधारोपण के कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश चंद भाटिया उपाध्यक्ष ललित मोहन कश्यप , सचिव प्रेमचंद धीमान, मीडिया प्रभारी ,राजेंद्र कुमार एवं व्यवस्था अधिकारी हेमचंद कश्यप ने मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में भाग लिया तथा जनमानस को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया





