कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
रामलीला जन कल्याण समिति कुनिहार की बैठक प्राचीन ठाकुर द्वारा मंदिर में देवेंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित हुई ।बैठक का शुभारंभ हनुमान चालीसा के साथ किया गया।
सर्वप्रथम ग्राम पंचायत हटकोट का मंदिर के देखभाल की जिम्मेदारी सौंपने के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा आगामी जन्माष्टमी कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए विचार विमर्श के पश्चात अंतरिम रूप दिया गया व सोलन की प्रख्यात बाल व्यास स्मृति भारद्वाज के नाम पर जन्माष्टमी पर श्री मद भागवत कथा के लिए सहमति बनी ।जन्माष्टमी पर्व हर वर्ष की तरह इस बार 10 से 16 अगस्त तक भव्य व धूमधाम से मनाया जाएगा ।
इसके अलावा मंदिर में सुन्दर कांड ओर अखंड रामायण करवाने के लिए भी निर्णय लिए गए।
रामलीला जन कल्याण समिति द्वारा प्राचीन ठाकुर द्वारा मंदिर की सफाई व्यवस्था को शुरू करने का निर्णय लिया गया।इस दौरान बैठक में समिति के करीब 30 सदस्य मौजूद रहे ।




