December 16, 2025 11:11 am

हेल्थ वेलनेस सेंटर, बंगोरा में आयुष्मान आरोग्य शिविर का किया गया आयोजन।

[adsforwp id="60"]

अर्की

हेल्थ वेलनेस सेंटर, बंगोरा में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन डॉ. सृष्टि एवं स्वास्थ्य विभाग
की टीम के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर में आए लोगों का बीपी तथा शुगर की जांच की गई तथा विभिन्न रोगों का उपचार भी किया गया ।
इस अवसर पर विश्व हेपेटाइटिस दिवस भी मनाया गया, जिसके अंतर्गत उपस्थित नागरिकों को हेपेटाइटिस की रोकथाम, जांच और उपचार के विषय में जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान लोगों को जीवनशैली में सुधार, नियमित जांच और वैक्सीनेशन की महत्ता के बारे में जानकारी दी गई।

यह सम्पूर्ण कार्यक्रम ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. मुक्ता रस्तोगी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।

Leave a Reply