February 14, 2026 4:40 pm

वृक्षों से ही जीवन, इसकी सुरक्षा हम सभी का कर्तव्य इशानी शर्मा

[adsforwp id="60"]

उपमण्डलीय विधिक सेवा समिति अर्की द्वारा नगर पंचायत अर्की नजदीक लुटरू महादेव में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमण्डलीय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी अर्की ईशानी शर्मा ने की।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित क्षेत्र में वृद्धि करना है। उन्होंने कहा कि वृक्षों से ही जीवन है और इसकी सुरक्षा हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि केवल पौधरोपण करने तक सीमित न रहे, रोपे हुए पौधों की देखभाल भी करें ताकि भविष्य में यह पौधा एक स्वस्थ वृक्ष बन सके।
इस अवसर पर हरड़, बेड़ा,अमला, दाड़ू व बिलपत्र साबित अन्य पौधा रोपित किया।
इस अवसर पर देवदार के 120 पौधे रोपित किए गए। इस मौके पर बार एसोसिएशन के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Advertisement