December 13, 2025 3:32 pm

भारतीय राज्य पेंशनर्ज महासंघ कुनिहार इकाई की मासिक बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा ।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
भारतीय राज्य पैंशन महासंघ कुनिहार इकाई की बैठक अध्यक्ष आर पी जोशी की अध्यक्षता में विश्राम गृह कुनिहार में आयोजित की गई। बैठक में भारतीय राज्य पैंशनर महासंघ हिमाचल प्रदेश के महामंत्री इंद्र पाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई ।हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा महंगाई भत्ते की तीन किश्तें देय है और दो महंगाई की किश्तों का एरियर बकाया है कर्मचारियों के 53% महंगाई भत्ते दे रही हैं और हिमाचल प्रदेश पैंशनरो को 42% ही मिल रहा हैं
सरकार ने आज तक हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम विभाग के कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दिया है व न ही पैशन जारी की है जो एक बहुत ही दुखद बात है।
समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग चंबा से कुछ आउटसोर्स कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहे हैं जिन्हें नौकरी से न निकाला जाए और हिमाचल प्रदेश के 108,102 एम्बुलेंस कर्मियों को भी मई माह का वेतन जुलाई माह में दिया गया है और उसमें भी 1800 रूपए की कटौती की गई है जो सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करती हैं
हिमाचल प्रदेश सरकार बिधुत विभाग के कर्मचारियों के मौलिक और संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही हैं
मुख्यमंत्री मन्त्री जी कह रहे हैं सब कुछ ठीक है तो वेतन भतो में देरी क्यों ..?
बैठक मैं हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण आई तबाही के लिए भारतीय राज्य पैंशन महासंघ हर व्यक्ति के साथ खड़ा है और सरकार के माध्यम से यथासंभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं
और जिन लोगों ने अपने परिवार खो दिए हैं उनके प्रति हमारी संवेदनाएं हैं..!
सरकार के मंत्री और विधायक आपदा में लोगों की सहायता करने की अपेक्षा विदेश की यात्रा कर रहे हैं जो बहुत ही दुखद है..!
हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के लिए पैंशनरो ने सामर्थ्य अनुसार (दान दिया ) संग्रह किया है जिसको ड्राफ्ट के तहत प्रभावित लोगों को दिया जाएगा..!
बैठक में श्यामा नंद शांडिल्य, अशोक कुमार, जगदीश चंदेल,ओम प्रकाश गर्ग , देवेन्द्र कौशल,देवेंद्र कुमार शर्मा, ओमप्रकाश राणा,जे पी शाह, हरी दास .सुशील कुमार,राजेंद्र धीमान.एस पी शर्मा,मोहन लाल भारद्वाज,जिया लाल, हरदेव कुमार, परस राम,मनोहर लाल,ओमप्रकाश,
अमर सिंह,गोपाल कृष्ण शर्मा,भगवान सिंह वर्मा,असोक कुमार,सोहन लाल,नरेंद्र कुमार,एस पी शाह,ओमप्रकाश , गोपाल कृष्ण ,कंवर सिंह और राजेश जोशी
आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply