दाड़लाघाट
दाड़लाघाट क्षेत्र में मंगलवार की आधी रात से हो रही बारिश के कारण पंचायत हनुमान बडोग के गांव रणों खालसा में एक गऊशाला और रसोई घर गिरने की घटना सामने आई है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पीड़ित राजेश ने बताया कि भारी बारिश के कारण उनकी गऊशाला और रसोई घर ढह गए,जिससे उन्हें काफी आर्थिक क्षति हुई है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इसका मुआवजा दिया जाए। उधर,प्रधान प्रेम चोपड़ा व उपप्रधान कर्मचंद पम्मी ने बताया कि उन्होंने और पटवारी ने मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया है और गऊशाला और रसोईघर के हुए नुकसान की रिपोर्ट संबंधित अधिकारीयों को भेज दी है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से आग्रह किया है कि इस परिवार के लिए उचित मुआवजा दिया जाए।




