दाड़लाघाट
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस एवं जिला रेड क्रॉस शाखा के संयुक्त तत्वाधान में स्वयंसेवियों के लिए एक दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पैटर्न लेखराज कौशिक,स्टेट कॉर्डिनेटर वीरेंद्र बिष्ट व लीडिंग फायरमैन कुलदीप कुमार उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में स्वयंसेवियों को प्राथमिक चिकित्सा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। स्वयंसेवियों को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संदर्भ में भी बताया गया। इसके अतिरिक्त हृदयाघात के समय दी जाने वाली सी पी आर ट्रीटमेंट भी स्वयंसेवियों को सिखाई गई। प्राचार्या डॉ रुचि रमेश ने इस मौके पर राज्य युवा रेड क्रॉस सोसायटी के सभी सदस्यों का स्वागत किया। रेड क्रॉस की प्रभारी सहायक आचार्य भूवि शर्मा ने बताया कि रेड क्रॉस सोसायटी मुख्य रूप से मानव कल्याण से जुड़ी है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में जन सेवा के लिए लोगों को प्रेरित करना है। इस मौके पर रेड क्रॉस सोसायटी के सभी स्वयंसेवियों ने हिस्सा लिया।





