December 15, 2025 10:28 am

बरसाती पानी से हुआ सेब बागवान को नुकसान

[adsforwp id="60"]

विनोद खाची कुमारसैन
उपमंडल कुमारसैन के तहत् ओडी कोटगढ़ संपर्क मार्ग गांव कनार के कुई नाला के पास सड़क के पास कलवट न होने से भारी बरसात का सारा पानी एक बागवान के सेव के बगीचे में जा घुसा। जिसे बागवान को काफी नुक़सान का सामना करना पड़ा। बता दें कि बीते दिन भारी बरसात से जहां लोकनिर्माण विभाग की सड़क को काफ़ी नुकसान हुआ, वहीं संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण सड़क पर कलवट न होने से बरसात का सारा पानी सेब के बग़ीचे में गिरा। बरसात से प्रभावित बागवान प्रशोतम ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार लोकनिर्माण विभाग मंडल कुमारसैन को अवगत कराया कि सड़क पर कलवट लगाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने इसे काफ़ी हद तक लोकनिर्माण विभाग मंडल कुमारसैन की लापरवाही करार दिया गया है। बीते वर्ष भी उन्होंने सड़क पर कलवट लगाने के लिए लोकनिर्माण विभाग मंडल से गुहार लगाई।

Leave a Reply