कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
रामलीला जन कल्याण समिति कुनिहार के सौजन्य से जन्माष्टमी पर्व होने वाली भागवत कथा का शुभारंभ शनिवार शाम कलश यात्रा से हुआ ।इस दौरान रामलीला जन कल्याण समिति के सभी सदस्य व क्षेत्र की महिलाओं ने बाल व्यास स्मृति भारद्वाज व भागवत पुराण का स्वागत सिविल हॉस्पिटल के पास विधिवत पूजा अर्चना से किया ।इस दौरान सभी ने कलश यात्रा सिविल हॉस्पिटल के पास से निकाल का कुनिहार बाज़ार होते हुए कथा स्थल प्राचीन ठाकुर द्वारा मंदिर के पास राज दरबार परिसर पहुंची ।कलश स्थापना के पश्चात सभी ने भजन कीर्तन किया ।
जन्माष्टमी पर्व पर श्रीमद् भागवत कथा 10 से 16 अगस्त तक नित्य दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी।
रामलीला जन कल्याण समिति प्रधान रितेश जोशी ने कुनिहार जनपद के सभी कथा प्रेमियों से जन्माष्टमी पर्व पर होने वाली कथा श्रवण करने का आग्रह किया है ।समिति द्वारा इस बार जन्माष्टमी को आकर्षक व धूमधाम से मनाने के लिए विशेष तैयारियाँ की है ।15 अगस्त को भगवान कृष्ण जन्म को पर भव्य झांकियों द्वारा भव्य वि स्मरणीय बनाया जाएगा ।16 अगस्त को दंही हांडी प्रतियोगिता आयोजित होगी ।भागवत कथा को पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन होगा ।





