February 9, 2026 5:17 am

गुगा महाराज की छड़ी यात्रा चलेगी गुगा नवमी तक।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
राखी के पश्चात गुगा महाराज की छड़ी यात्रा आरम्भ हो गई है।गुगा नवमी तक इस यात्रा में गुगा महाराज के भक्त गांव गांव तक छड़ी के साथ पैदल चल कर गुगा महाराज के सुंदर गीत सुनाते हुए यात्रा करते है।इस दौरान रात्रि में गुगा महाराज का डेरा भी लगता है व पूरी रात गुगा जी महाराज के भजन का आनन्द लिया जाता है।इस दौरान इन टोलियों द्वारा इकठ्ठा हुए धन,आटा ,गुड़ सहित अन्य खाद्य पदार्थो से गुगा नवमी पर भंडारे का आयोजन किया जाता है।कुनिहार क्षेत्र में भी नरेश कुमार की अगुवाई में एक स्थानिय टोली गुगा जी महाराज के सुंदर गीतों को गुनगुनाती कुनिहार बाजार में छड़ी यात्रा के साथ निकली है।इस टोली द्वारा गुगा जी की जीवन गाथा का सुंदर गुणगान परंपरिक वाद्य यंत्रों व सुरताल के साथ किया जा रहा है
व लोग बहुत ही श्रद्धा व भक्ति भाव से गूगा जी महाराज के गीतों को सुनते है ।
बाइट:—नरेश कुमार

Leave a Reply

Advertisement