February 14, 2026 4:05 pm

कुनिहार पंचायत के तीन संपर्क मार्गो को लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत लाने के लिए विधायक संजय अवस्थी का आभार

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
ग्राम पंचायत कुनिहार की तीन सडकों को लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत लाने की कवायद शुरू करवाने के लिए माननीय विधायक संजय अवस्थी का लोगो ने आभार व्यक्त किया।
आज संपर्क सड़क कुफ्टू सड़क से बानी हरडी जिसकी लम्बाई लगभग तीन किलोमीटर है निर्माण संपर्क सड़क शहीद मनीष कुमार मार्ग ग्राम दोह्ची जिसकी लम्बाई लगभग चार किलोमीटर, संपर्क मार्ग काहनी जिसकी लम्बाई लगभग एक किलोमीटर है, का संयुक्त निरीक्षण विभिन्न विभागों लोक निर्माण, वन विभाग, जल शक्ति व राजस्व विभाग के अधिकारीयों द्वारा मौका पर जाकर किया गया तथा जल्द ही सभी विभागीय अधिकारी अपनी रिपोर्ट उप मंडलाधिकारी (ना०) अर्की को सौंपेंगे इन सभी मार्गों के लिए माननीय विधायक द्वारा राशी का प्रावधान करने के लिए प्रधान ग्राम पंचायत राकेश ठाकुर द्वारा आभार व्यक्त किया गया संयुक्त निरीक्षण के अवसर उप प्रधान हरी दास तनवर तथा सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे

Leave a Reply

Advertisement