January 21, 2026 9:37 pm

आज से 5 दिन तक रहेगी इस सड़क पर आवाजाही बन्द

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट

दाड़लाघाट-कंसवाला रोड पर यातायात 13 अगस्त से 17 अगस्त तक पूरी तरह से बंद रहेगा। उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर की ओर से 12 अगस्त को यह आदेश जारी करते हुए बताया कि यह निर्णय हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा शिव मंदिर दाड़लाघाट के समीप ह्यूम पाइप पुलिया के पुनर्निर्माण के लिए लिया गया है। उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस दौरान यातायात को नवगांव से बेरी रोड की ओर मोड़ दिया जाएगा। यह वैकल्पिक मार्ग केंचीमोड़ से कंसवाला तक के लिए उपयोग किया जा सकता है। रोड बंद की अवधि 13 अगस्त 2025 को सुबह 9:00 बजे से 17 अगस्त 2025 को शाम 7:00 बजे तक रहेगी।

Leave a Reply