कुनिहार
15 अगस्त,2025 को गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी महोत्सव का संयुक्त आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रीय गान के साथ हुई। सीनियर वर्ग ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष मैं स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की महता बताई । इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य ,कविता की नाटकीय प्रस्तुति, देशभक्ति गीत तथा स्वतंत्रता सेनानियों पर कुछ पंक्तियां प्रस्तुत की।
जन्माष्टमी महोत्सव के अंतर्गत जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने बहुत सी गतिविधियायों -भगवान श्री कृष्ण जी के लिए झूला व मुकुट का निर्माण किया , राधा व श्री कृष्ण के परिधान में रैंप वॉक किया तथा भगवान श्री कृष्ण जी द्वारा बताई गई शिक्षा पर प्रकाश डाला।
प्रधानाचार्या श्वेता कौंडल ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और स्वतंत्रता के महत्व पर प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों को अपने कर्तव्य ,प्रेम, सत्य व साहस का संदेश दिया।
विद्यालय निदेशक समीर गर्ग व अदिति गर्ग ने इस अवसर पर छात्रों को अच्छा नागरिक बनने,देश के प्रति निष्ठावान रहने,नैतिक मूल्यों का आचरण करने तथा साहस व करुणा के मार्ग पर अग्रसर रहने का संदेश दिया।
यह संयुक्त आयोजन देशभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों के अद्भुत संगम का एक प्रतीक रहा।




