January 14, 2026 8:09 pm

कुनिहार जनपद में मनाया गया जन्माष्टमी व स्वतन्त्रता दिवस

[adsforwp id="60"]

कुनिहार

कुनिहार जनपद में जन्माष्टमी व स्वतन्त्रता दिवस बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया।जन्माष्टमी का मुख्य कार्यक्रम हाटकोट में प्राचीन ठाकुरद्वारा मन्दिर में आयोजित किया गया।रामलीला जन कल्याण समिति अध्यक्ष रितेश जोशी की अगुवाई में मन्दिर में जन्माष्टमी पर्व पर जंहा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया ,वन्ही सांध्यकालीन संध्या में भव्य झांकियो के साथ कृष्ण जन्म का भी सजीव चित्रण किया गया।जिसे मन्दिर सभागार में मौजूद हजारो भगतो ने सराहा व नाचते हुए कृष्ण जन्म पर( हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की ) के उदघोष के साथ नन्द के लला का स्वागत पटाखे चला कर किया।16 अगस्त को बाजार में राधा कृष्ण की भव्य झांकिया निकाली गई, वन्ही समिति के सौजन्य से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया।इसके अलावा हरि मन्दिर हाटकोट,राजदरबार राधा कृष्ण मंदिर व प्राचीन तालाब मंदिर सहित सहित सभी मंदिरों में भजन संध्या आयोजित की गई। वन्ही 15 अगस्त पर कुनिहार जनपद की तीनों पंचायतों कोठी,हाटकोट व कुनिहार के पंचायत घर मे पंचायत प्रधान द्वारा तिरंगा फहराया गया। एहसास क्लब ,सर्व एकता मंच व नवचेतना आदि सामाजिक संस्थाओं ने तालाब मंदिर परिसर में नायब तहसीलदार कुनिहार के मार्ग दर्शन में 101 ओषधिय पौधे रोप कर आजादी के महोत्सव को मनाया ।वन्ही रा०व०मा० विद्यालय छात्र एवं छात्रा कुनिहार,बी०एल०सेंट्रल पब्लिक स्कूल,एस०वी०एन०पब्लिक स्कूल व गुरुकुल इंटरनेंशन स्कूल कुनिहार में भी स्वतन्त्रता दिवस पर तिरंगा लहराया गया व स्कूली बच्चो द्वारा देश भक्ति पर अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।

Leave a Reply