कर्मचारियों व पेंशनरों की करोड़ो रू की देनदारियों पर 15 अगस्त पर मुख्यमंत्री द्वारा कोई भी घोषणा न करने पर पेंशनरों में रोष कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू जी के द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों तथा पेंशनरों के बकाया राशि व महंगाई राहत की करोड़ों रुपयों की देनदारियां को लेकर कोई भी घोषणा न किए जाने पर समस्त कर्मचारी व पेंशनरों में भारी रोष व्याप्त है।
यहां आयोजित प्रेस वार्ता में हिमाचल प्रदेश पेंशनरज सयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव इंद्र पाल शर्मा ने कहा कि ऐसा करके मुख्य मंत्री ने कर्मचारियों के ज़ख्मों पर न सिर्फ नमक छिड़कने का काम किया है , बल्कि कांग्रेस की अपनी सरकार के ताबूद में आखिरी कील ठोकने का काम किया है। शर्मा ने कहा कि सरकार पर कर्मचारियों व पेंशनरों के नए वेतनमान तथा 13प्रतिशत महंगाई भत्तों की किश्तों के 11हजार करोड़ रुपयों की देन दारिया तथा 300करोड़ से भी अधिक के मेडिकल बिलों का भुगतान करना बाकी है।सरकार के पास हमें देने के लिए उनके पास पैसा नहीं है लेकिन अपने लिए अपने वेतन में अढ़ाई गुना से भी अधिक बढ़ोतरी से विधायकों की मासिक आय 2लाख 95हजार व मंत्रियों की करीब 4लाख कर ली है और वो भी प्रदेश में आई भारी आपदा के बीच में।दर्जनों सलाहकार चेयरमेन उन्हें कैबिनेट का दर्ज देकर आए रोज नई नियुक्तियां कर के उन पर हर माह जनता की गाड़ी कमाई को लुटाया जा रहा है। सरकार ने पेंशनरों को सड़को पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है।अभी गत दिनों प्रदेश के प्रमुख 11संगठनों की सयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया है तथा शेष अन्य सभी छोटे बड़े संगठनों को इसमें शामिल करने के किए 15दिनों के अंदर बैठक आयोजित की जा रही है,जिसमें शामिल सभी संगठनों के शीर्ष नेताओं को संघर्ष समिति में दायित्व दिया जाएगा और उसी दिन सरकार को नोटिस जारी कर के संघर्ष की आगामी घोषणा कर दी जाएगी ।शर्मा ने कहा कि अब याचना नहीं सरकार से सीधा संघर्ष होगा,जिसे न केवल प्रदेश तक बल्कि दिल्ली तक इस लड़ाई को लड़ा जाएगा और केंद्र सरकार से प्रदेश में वित्तीय आपात घोषित कर यहां राष्ट्रपति राज लगाए जाने की मांग भी की जाएगी। क्यू कि प्रदेश सरकार 1लाख करोड़ के कर्ज में डूब चुकी है और आने वाले समय में प्रदेश को गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ेगा।इस अवसर पर आर,पी,जोशी,ओम प्रकाश गर्ग,ओमप्रकाश राणा , दिनेश भारद्वाज, मनोहर लाल, सोहन लाल गोपाल कृष्ण शर्मा,उपस्थिति रहे।





