कुनिहार
17 अगस्त, 2025 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई )के तत्वावधान में गुरुकुल इंटरनेशनल विद्यालय परिसर कुनिहार में “शिक्षा में मूल्य” विषय पर एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पावन दीप प्रज्वलन एवं गायत्री मंत्र के उच्चारण से हुई, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या श्वेता कौंडल, विद्यालय के निदेशक समीर गर्ग तथा अदिति गर्ग ने सभी शिक्षकों एवं विशेष रूप से आमंत्रित संसाधन व्यक्तियों वीना और विजय वर्मा का फ्लावर पॉट भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर विशिष्ट आमंत्रित अतिथियों, विशेषज्ञों एवं प्रतिभागी शिक्षकों का भी तालियों के साथ स्वागत किया।
संसाधन व्यक्तियों ने शिक्षा में मूल्यों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिक्षा केवल ज्ञान प्रदान करने का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार है। कार्यशाला के दौरान विभिन्न गतिविधियों और उदाहरणों के माध्यम से यह समझाया गया कि किस प्रकार मूल्याधारित शिक्षा विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने में सहायता करती है।
अंत में विद्यालय प्रधानाचार्या श्वेता कौंडल ने सभी संसाधन व्यक्तियों एवं अतिथियों का आभार प्रकट किया और यह आशा व्यक्त की कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को नई प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।





