December 13, 2025 3:30 pm

राजकीय महाविद्यालय अर्की में विद्यार्थियों को दी गयी नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी

[adsforwp id="60"]

अर्की

राजकीय महाविद्यालय अर्की में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी प्रदान की गई। प्राध्यापकों ने विद्यार्थियो को जागृत करते हुए कहा कि नशा जान लेवा रोग है। नशे की लत पड़ने पर व्यक्ति उसमें डूबता ही चला जाता है। व उससे मुक्ति की चाह रखने पर भी बच नहीं पाते । विद्यार्थियों को इसके भयावह दुष्परिणामों के संबंध में सोचते हुए इससे दूर रहना चाहिए। इस अवसर पर नशा निरोधक समिति के संयोजक डॉ मस्तराम, डॉक्टर हेमराज सूर्या , डॉक्टर अंजन कौर ,डॉ वीना शर्मा, डॉ पारूल बेरी तथा डॉ राजन तंवर ने विद्यार्थियों को जागृत किया।

महाविद्यालय प्राचार्या सुनीता शर्मा ने कहा कि नशा जानलेवा रोग है। इससे बचाव ही जीवन का लक्ष्य होना चाहिए।
नशे ने कई परिवारों को तबाह करके रखा है इसलिए विद्यार्थियों को इससे दूर ही रहना चाहिए तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना चाहिए।

Leave a Reply