January 21, 2026 9:58 pm

पिछले कई दिनों पानी की किल्लत से झूझ रहे कई गांवों के ग्रामीण

[adsforwp id="60"]

अर्की

जन कल्याण समिति माँझू – पलोग – राहू ने अधिशासी अभियन्ता जलशक्ति मण्डल को पत्र लिखकर जलापूर्ति की अनियमितता की समस्या के समाधान की मांग की है। समिति के अध्यक्ष के सी शर्मा ने बताया कि ग्राम मांजु कावली, नेर, कुफरो विऊली, बतीवां, पलोग व राहु आदि गांव में पेयजल आपूर्ति पिछले कई दिनों से अनियमित है, जिससे स्थानीय लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि अधिशासी अभियन्ता और सहायक अभियन्ता से कई बार मिल चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।

समिति ने निम्नलिखित मुद्दे उठाए हैं।

  • पेयजल योजना की अनियमितता: जलापूर्ति 10-15 दिन बाद की जा रही है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
  • पाइप लाइन की समस्या: पाइप लाइन जगह-जगह से लीक हो रही है, जिससे पानी की भारी मात्रा में बर्बादी हो रही है।
  • पुराने स्टोरेज टैंक की समस्या: स्टोरेज टैंक लीक हो रहे हैं और आबादी बढ़ रही है, जबकि पानी की उपलब्धता कम हो रही है।

समिति ने अधिशासी अभियन्ता से मांग की है कि समस्या का समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं और पेयजल योजना को नियमित और सुचारु रूप से चलाया जाए।

Leave a Reply