अर्की
कांग्रेस कमेटी बखालग के सचिव सुरेंद्र पाठक ने प्रेस व्यान जारी कर रावमापा बखालग के स्कूल के डंगे को लगाने गुहार हर जगह लगाई पर आज तक कोई भी सुनवाई नही हुई। स्कूल के डंगे के साथ लगते रास्ते मे बड़ी बड़ी दरारें आ गई है और डंगा गिरने की कगार पर है जिससे स्कूल के बच्चों को भी नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बारे विधायक के पीए को एक पत्र लिख कर अवगत करवाया व चर्चा की। उन्होंने कहाकि पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता से मुलाकात कर उन्हें बताया कि आपदा राहत कार्यो को शीध्र करें व रावमापा बखालग के डंगे को शीघ्र लगाए ताकि विद्यालय भवन सुरक्षित हो सके। उन्होंने कहाकि पीडब्ल्यूडी एसडीओ ने उनको इस कार्य को शीघ्र करने का आश्वासन दिया है।





