January 21, 2026 8:47 pm

खटनाली नाले की मिट्टी की जाँच के लिए लिए गए सैंपल ।भूमि कटाव की रोकथाम के लिए लोक निर्माण विभाग की तकनीकी टीम द्वारा सर्वे ।वार्ड नंबर एक के बाशिंदों ने सरकार से विकराल होते खटनाली नाले को डंपिंग साइट बनाने की लगाई गुहार ।

[adsforwp id="60"]



अक्षरेश शर्मा
पिछले कई वर्षों से खटनाली नाला भूमि कटाव के कारण विकराल रूप लेता जा रहा है ।नाले के एक और सरकारी स्कूल सहित खंड विकास कार्यालय के भवन है ,तो वंही दूसरी और हाटकोट पंचायत के वार्ड नंबर एक के कई मकान खतरे की जद में आ गए है और भविष्य में यन्हा कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है ।
रविवार को लोक निर्माण विभाग की तकनीकी टीम द्वारा खटनाली नाले की मिट्टी की जांच नेशनल इंजीनियरिंग सर्विसिज एंड कंसलटेंट बिलासपुर के विशेषज्ञों द्वारा करवाई गई,जिसमे मिट्टी के सैंपल ले कर लैब में भेजे गए।मिट्टी की जांच की रिपोर्ट आते ही इस नाले में भूमि कटाव हेतु उचित कार्यवाही अमल में लेन की बात तकनीकी टीम द्वारा कही गई।
लोक निर्माण विभाग कुनिहार अप मंडल के सहायक अभियंता मंशा राम ठाकुर ने विशेष बातचीत करते हुए बताया,कि आज नैशनल इंजीनियरिंग सर्विसीज एंड कंसल्टेशन बिलासपुर के विशेषज्ञों द्वारा खटनाली नाले व बीडीओ कार्यालय के पास बनने वाले उप तहसील कुनिहार के भवन स्थल से मिट्टी की भार क्षमता की जांच की गई व यन्हा की मिट्टी को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया ।खटनाली नाले में मिट्टी की जांच की रिपोर्ट आते ही विभाग द्वारा यन्हा पर भूमि कटाव के रोकथाम हेतु उचित कार्यवाही की जाएगी व नाले को डंपिंग साइट बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply