December 15, 2025 10:47 am

ट्रैफिक कर्मी सहित स्थानीय युवाओं ने भरे सड़क के गड्ढे,विभाग सिर्फ दुर्घटना के इंतजार में

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट की सड़कों पर जगह-जगह पड़े गहरे गड्ढों ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी थी। इन गड्ढों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। हालात देखकर स्थानीय युवाओं में ईश्वर ठाकुर,बॉबी कुमार संतोष कुमार,नरेश शर्मा और दाड़लाघाट थाने में तैनात ट्रैफिक कंट्रोल कर्मी चंद्रमोहन से रहा नहीं गया और वे स्वयं ही सड़कों पर गड्ढे भरने निकल पड़े। इन युवाओं ने दाड़लाघाट अंबुजा चौक पर खतरनाक गड्ढों को पत्थरों से भर दिया,ताकि कोई बड़ा वाहन या दोपहिया चालक दुर्घटना का शिकार न हो। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब सरकार और विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया तो इन युवाओं ने पहल कर सड़क को सुरक्षित बनाने का प्रयास किया। उनकी इस सामाजिक जिम्मेदारी की सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।

Leave a Reply