ऐतिहासिक चौहान मैदान में 16,17 व 18 सितंबर को मनाया जाने वाले राज्यस्तरीय सायर मेले के दौरान खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा है। जिसमें कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज तथा तथा रस्साकस्सी (महिला) खेल भी आयोजित किए जाते हैं। उन खेलों की एंट्री के लिए मेला कमेटी द्वारा एंट्री फीस रखी गई है जिसमें कबड्डी में ₹900 और विनर के लिए ₹11000 व रनर अप के लिए 7100 होगी ईनाम राशी है। वॉलीबॉल की एंट्री फीस ₹900 और विनर की ₹11000 व रनरअप के लिये 7100 ईनाम राशि होगी। बैडमिंटन ओपन ₹200 एंट्री फीस है और विनर के लिए ₹2000 प्राइस व रनर अप के लिए ₹1500, बैडमिंटन डबल्स ओपन ₹300 एंट्री फीस और विनर ₹3000 और रनर अप ₹2000, बैडमिंटन अंडर 14 ₹100 एंट्री फीस विनर के लिए ₹1500 और रनर अप के लिए ₹1000 । चैस ओपन एंट्री फीस ₹150 विनर का प्राइस 1500 रनर अप ₹1000, चैस अंडर 14 ₹100 एंट्री फीस और विनर के लिए ₹1100 प्राइस और रनर अप ₹900, रस्सा कशी केवल महिलाओं के लिए जिसमें ₹700 एंट्री फीस है और विनर 7100 और रनर अप 5100 है। मेला अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी अर्की द्वारा कुल भाग लेने वाली टीमों के हिस्से में विजेता टीम को मिलने वाली राशि में बदलाव किया जा सकता है। व भाग लेने वाली प्रतिभागियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। खेल के मैदान में यदि किसी भी खिलाड़ी को शारीरिक हानि होती है उस स्थिति में प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा। कबड्डी एवं वॉलीबॉल की एंट्री 12 तारीख शाम 5:00 तक जमा की जानी चाहिए। बाकी सभी खेलों की एंट्री 14 तारीख शाम 5:00 तक जमा की जानी जरूरी है। इस संबंध में इच्छुक प्रतिभागी निम्नलिखित नंबरों पर अपनी टीम दर्ज करवा सकते हैं जिसमें संतोष ठाकुर बैडमिंटन उनका मोबाइल नंबर रहेगा 98161 25966, शतरंज के लिए कांटेक्ट नंबर भीम सिंह 98056 56817, कबड्डी वालीबाल एवं रस्साकस्सी के लिए भास्करानंद जिनका मोबाइल नंबर 70186 28930 रहेगा, मेला कमेटी ने इन नंबरों पर अपनी एंट्री फीस जमा करवाने।





