January 23, 2026 4:08 pm

ग्राम पंचायत चंडी के बाउंटड़ा गांव की नेहा बनी चिकित्सक

[adsforwp id="60"]

सोलन (चंडी)
पवन कुमार सिंघ

ग्राम पंचायत चंडी के बाउंटड़ा गांव की बेटी नेहा ने चिकित्सक बनकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने चंडी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल से जमा दो की परीक्षा पास की और नाहन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। अब वे पीएचसी बाबा हरिपुर में सेवाएं देंगी। उनके पिता मनसा राम पंजाब नेशनल बैंक में प्रबंधक हैं और माता मीना देवी गृहिणी हैं। नेहा के एक भाई और एक बहन हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व की भावना है।

Leave a Reply