11 सितंबर से 15 सितंबर तक नेपाल के पोखरा में आयोजित होने वाली 11वीं वेस्ट एशिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता में हिमाचल से आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इन आठ खिलाड़ियों में से चार खिलाड़ी जिला सोलन से चयनित किए गए हैं जिनमें से दो क्रिकेट खिलाड़ी दाड़लाघाट क्षेत्र से चुने गए हैं। इन खिलाड़ियों के कोच हुतासन शर्मा जो ग्राम पंचायत सूरजपुर से संबंध रखते हैं ने बताया कि यह इस क्षेत्र वासियों के लिए गौरव का विषय है कि इस क्षेत्र से भी क्रिकेट की प्रतिस्पर्धा में खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए हैं। हुतासन शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश से चयनित खिलाड़ियों में सोलन जिला से अंकुश ठाकुर,सौरभ शर्मा,नमन राणा,नमन चंदेल तथा हमीरपुर से आरव वशिष्ठ,बिलासपुर से सुजल शर्मा पुत्र जगत राम,मनवीर सिंह शिमला,सुजल शर्मा पुत्र राकेश कुमार बिलासपुर से संबंध रखते हैं। उन्होंने बताया कि यह सूची 11वीं क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जारी की है।





