February 9, 2026 4:16 am

डॉक्टर अनुप्रीय वर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बागा (मांगल) में सम्भाला कार्यभार

[adsforwp id="60"]

बिलासपुर की डॉक्टर अनुप्रीय वर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बागा (मांगल) में कार्यभार संभाल लिया है। डॉक्टर की कमी झेल रही इस क्षेत्र की जनता के लिए यह नियुक्ति राहत लेकर आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉक्टर की नियुक्ति से मांगल,बैरल व बागा की पंचायतों समेत आसपास के दर्जनों गांवों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। अब मरीजों को छोटे-छोटे उपचार के लिए दूर अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। ट्रक यूनियन प्रधान बलदेव राज चौहान ओर स्थानीय जनता ने विधायक अर्की संजय अवस्थी का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिनके प्रयासों से यह नियुक्ति संभव हो पाई। ट्रक यूनियन प्रधान बलदेव राज चौहान ने डॉक्टर अनुप्रीय वर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि अब आम लोगों को समय पर उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल पाएंगी। उन्होंने कहा कि डॉ. वर्मा इससे पहले एम्स बिलासपुर में करीब 11 महीने तक अपनी सेवाएँ दे चुकी हैं। उन्होंने आशा जताई है कि डॉक्टर अनुप्रीय वर्मा की तैनाती से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और पीएचसी बागा पहले से अधिक सक्रिय रूप में कार्य करेगा। इस अवसर पर उपप्रधान श्याम लाल,नानक चंद,जयराम,नवदीप वर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Advertisement