December 15, 2025 10:10 am

कुनिहार के साथ लगते कोटि गांव के एक व्यक्ति की नाइजीरिया में मौत ।छह दिनों बाद पहुंचा घर पर शव शुक्रवार को किया गया अंतिम संस्कार

[adsforwp id="60"]


नाइजीरिया में एक कंपनी में कार्य कर रहे कुनिहार के साथ लगते कोटी गांव के एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से बीते रविवार को मृत्यु हो गई ।करीब 48 वर्षीय व्यक्ति राम रत्न के शव को भारत लाने की प्रक्रिया में छह दिन लग गए व वीरवार देर रात्रि को व्यक्ति का शव कोटी गांव पहुंचा व शुक्रवार को बच्चों द्वारा मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया गया ।इससे पूर्व उक्तव्यक्ति की मौत की सूचना परिजनों को छह दिन पहले ही मिल गई थी , घर के सदस्यों ने इस सूचना को सार्वजनिक नहीं किया व बड़े ही धैर्य पूर्वक इस सूचना को परिजनों से भी सांझा न करते हुए वीरवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच कर एयरपोर्ट अथॉरिटी की कागजी कार्यवाही को पूरा कर के राम रत्न के शव को लिया व वीरवार रात्रि करीब एक बजे अपने पैतृक घर कोटि पहुंचे व शुक्रवार को शव के दाह संस्कार की प्रक्रिया को पूरा किया ।इस दौरान परिजनों सहित सभी ग्रामीणों में अकस्मात हुई इस मृत्यु के कारण शोक की लहर थी ।

Leave a Reply