February 14, 2026 4:08 pm

राजकीय महाविद्यालय कुमारसैन में हिंदी दिवस का किया गया आयोजन

[adsforwp id="60"]

विनोद खाची कुमारसैन
राजकीय महाविद्यालय कुमारसैन में शनिवार को हिंदी दिवस आयोजित किया गया। हिंदी दिवस का संचालन हिंदी प्रवक्ता डॉ संतोष शर्मा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर वर्षा वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । हिंदी दिवस के मौके पर 4 प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ, पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन का मुख्य आकर्षण रहें। भाषण प्रतियोगिता में डिंपल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लवली द्वितीय स्थान तथा काजल ने तृतीय स्थान हासिल किया है। कविता पाठ में स्मृति ने प्रथम स्थान, जबकि आरूषि ने द्वितीय स्थान और गीतांजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में ममता ने प्रथम स्थान जबकि राहुल ने द्वितीय स्थान तथा मोनिका ने तृतीय स्थान हासिल किया है। नारा लेखन प्रतियोगिता में सोनाक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया और रिया ने द्वितीय स्थान और रुहानिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया हैं। हिंदी दिवस के मौके पर महाविद्यालय कुमारसैन की कार्यकारी प्राचार्य ने छात्रों का मार्गदर्शन किया और सभी को हिंदी दिवस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से आव्हान किया कि हिंदी के प्रति सभी विद्यार्थियों के ह्रदय में सम्मान का भाव जागृत होना चाहिए तथा राष्ट्रीय भाषा हिन्दी के विकास में अपना योगदान देने को कहा। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर वर्षा वर्मा ने कहा कि 1949 में 14 सितम्बर को संविधान सभा द्वारा हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया गया था। उन्होंने कहा 1953 से हर साल 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा हिंदी सिर्फ एक राष्ट्रभाषा ही नहीं बल्कि एक जज़्बात हैं , जो दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा बोलें जाने वाली भाषा हिन्दी है।

Leave a Reply

Advertisement