साहिबा युवा क्लब कहडोग के प्रधान दिनेश ठाकुर और सचिव खुशाल ठाकुर की अध्यक्षता में गाँव के देव धार मंदिर के प्रांगण व आसपास व गाँव के अन्य स्थानों पर पौधा रोपण किया गया ! जिसमें युवा क्लब के मनीष, हेमचन्द, राजीव, दीक्षित, दीपेश, व अन्य सभी साथियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ! इस दौरान औषधीय पौधे रोपे गए।युवाओं का पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए यह एक सराहनीय कार्य है और साहिबा युवा क्लब का प्रत्येक से आग्रह किया है कि हर व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।



