January 21, 2026 8:48 pm

दशहरा उत्सव समिति व ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के संयुक्त तत्वावधान में दलतीं दिवसीय दशहरा को लेकर बैठक आयोजित

[adsforwp id="60"]

दशहरा उत्सव समिति ओर ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के संयुक्त तत्वावधान में आगामी तीन दिवसीय दशहरा उत्सव को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में इस बार ओपन खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इसमें कबड्डी और वाॅलीबाल प्रमुख खेल रहेंगे। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गत वर्षों की भांति स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा लोकनृत्य,समूह गान,एकल गीत और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएँ आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी। मेला कमेटी प्रधान राजेश गुप्ता ने कहा कि जब सभी लोग मिल-जुलकर सहयोग करेंगे तभी मेला और भी सुंदर और आकर्षक बनेगा। इसके अतिरिक्त रात्रि सांस्कृतिक संध्या में हारमोनी ऑफ पाइन पुलिस बैंड को आमंत्रित करने पर भी विचार किया गया। इस अवसर पर प्रधान बंसी राम भाटिया,उपप्रधान हेमराज ठाकुर,मोहन सिंह ठाकुर,बंटू शुक्ला,हेमराज गौतम,ललित गौतम,बसंत ठाकुर,जेडी ठाकुर,जय सिंह ठाकुर,पवन शर्मा,तनुज शुक्ला,तरुण ठाकुर,चेतन ठाकुर,तुलसी राम,राहुल सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply