जिला सोलन डी पी ई संघ के अध्यक्ष राज कुमार पाल की अपनी जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों के साथ 14 वर्ष से कम व 19 वर्ष से कम आयु की खेल प्रतियोगिताओं को आयोजित करने बारे विचार विमर्श हुआ। जिसमें शिक्षा निदेशक स्कूल एजुकेशन शिमला व उप निदेशक( उच्च व प्राथमिक) सोलन से आग्रह किया गया कि स्कूली खेलों से संबंधित आदेशों में संशोधन किया जाए। संघ ने शिक्षा विभाग के उपरोक्त पदाधिकारियो से आग्रह किया है कि जिन शिक्षा खंडों में स्थिति सामान्य है वहां पर 14 वर्ष से कम व 19 वर्ष से कम खंड व जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता करवाई जाए । जोन स्तर पर ट्रायल करवाना बच्चों की प्रतिभा के साथ न्याय संगत नहीं है । संघ के अध्यक्ष राज कुमार पाल ने कहा कि जिला सोलन में 21 व 22 सितंबर, 2025 को राजकीय वरिष्ठ छात्र माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में लड़के व लड़कियों की जो फुटबॉल प्रतियोगिता होने जा रही है संघ उसका स्वागत करता है और विभाग से आग्रह करता है कि यदि जिला सोलन में फुटबॉल की स्कूली प्रतियोगिता हो सकती है तो खंड व जोन स्तर पर भी अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए ताकि सभी बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके । यह मांग जिला सोलन डी पी ई संघ के सभी पदाधिकारियों जिसमें संघ महासचिव जसपाल सिंह राणा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहिंदर राठौर ,सुभाष चंद, राम किशन, धनीराम, लज्जाराम, लक्ष्मण दास वीरेंद्र शर्मा, विकास सकलानी ,राकेश ठाकुर, सुनीता ग्रोवर तथा रश्मि राठी आदि ने संयुक्त रूप से की है।



