राजकीय माध्यमिक पाठशाला सेरा में अंबुजा फाउंडेशन के सौजन्य से एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर सत्य प्रकाश गांधी ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य,स्वच्छता एवं पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के तहत विद्यालय में साइंस क्विज का भी आयोजन किया गया,जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में अंबुजा फाउंडेशन की शिक्षा समन्वयक आरती सोनी ने भी भाग लिया और विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य व स्वच्छता की आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस सत्र में विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ मुख्याध्यापक महेंद्र पाल शर्मा,ज्योति महाजन,दीक्षा शर्मा,दिनेश कुमार तथा सुमन भी उपस्थित रहे।





