February 9, 2026 4:52 am

राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय के साथ मनाया गया राष्ट्रीय सफाई दिवस- 2025

[adsforwp id="60"]

राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बड़ोग में केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय के साथ मिलकर राष्ट्रीय सफाई दिवस- 2025 मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के इको क्लब सदस्यों,स्काउट एवं गाइड ने प्रातः कालीन सत्र से पहले गांव में डोर टू डोर जा कर लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया। स्काउट मास्टर जय प्रकाश व इको क्लब प्रभारी नरेन्द्र के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कचरा एकत्रित करने की प्रेरणा दी जिसमें दुकानदारों ने भी सहयोग किया। इस अवसर पर मुख्याध्यापक पी सी बट्टू ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि पूरे हिमाचल में 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत हम प्रतिदिन किसी एक थीम पर स्वच्छता को लेकर काम कर रहे हैं। इस श्रृंखला में आज 20 सितम्बर को स्थानीय गांव के घरों में जा कर सफाई की भी और जनता को प्रेरित भी किया। यह सामाजिक कार्य हम पढ़ाई समय से पहले कर रहे हैं ताकि पढ़ाई का नुकसान न हो। अभियान हम सभी को अपने दैनिक जीवन में उतरना चाहिए नहीं तो यह केवल मात्र एक औपचारिकता है। इसी के साथ आज विश्व सफाई दिवस भी है जिसका थीम “विकसित भारत के लिए सुरक्षा और कल्याण महत्वपूर्ण “है।
इस दिवस पर जागरूकता फैलाने हेतू विद्यार्थियों ने स्लोगन और चित्रकला के माध्यम से एक सूक्ष्म रैली का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Advertisement