December 15, 2025 11:34 am

भारी बारिश और तूफ़ान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी

[adsforwp id="60"]

क्षेत्र में बीते दिनों हुई भारी बारिश और तूफ़ान ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो चुकी हैं,दाल-सब्ज़ियाँ पूरी तरह नष्ट हो गई हैं और कई जगहों पर आम जन के आने-जाने के रास्ते भी खत्म हो गए हैं। दाड़लाघाट सब उपमंडल पंचायत सुधार सभा के महासचिव प्रेम केशव
ने कहा कि पानी भरने से घास भी सड़ चुका है,जिससे पशुपालकों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित लोगों में ठाकुरु राम,कर्मचंद,लोकराम,सुख राम,हेतराम,श्याम लाल,सुन्दर राम,गीता राम,राजा,हंस राज,ख्याली राम, मंशीलाल,हीरालाल ठाकुर,रमेश कुमार,लेख राम,चैत राम,प्रेम केशव,हेमा देवी,नंदलाल,महेन्द्र ठाकुर,ठाकुरु राम,गीता राम,हरी सिंह,हरिश ठाकुर सहित अनेक किसानों ने सरकार से मांग की है कि खेतों और घासनी में हुए नुकसान का तुरंत जायजा लिया जाए और उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

Leave a Reply