नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बागा पुलिस द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बागा स्कूल के बच्चे,स्थानीय महिलाएँ और यूटीसीएल बागा के कर्मचारी शामिल हुए। रैली बागा बाजार में निकाली गई,जिसमें लोगों को नशे के दुष्परिणामों और इसके कुप्रभावों के बारे में अवगत करवाया गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी से नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग देने की अपील की।





