हिमाचल आज तक
मंडी जिला के पडडल मैदान में हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सब जूनियर( 14 वर्ष से कम आयु की ) राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जिला सोलन की लड़के वह लड़कियों दोनों टीमों ने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सोलन की लड़कियों की टीम ने स्वर्ण पदक जीत कर पहला स्थान प्राप्त करके किया । फाइनल मुकाबले में सोलन की टीम ने मेजबान मंडी टीम को कड़े मुकाबले से हराया। वहीं सोलन के लड़कों की टीम भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कांस्य पदक के लिए सोलन लड़कों की टीम का मुकाबला आर्मी पब्लिक स्कूल डगसाई से हुआ। जिला सोलन बास्केटबॉल संघ के महासचिव राज कुमार पाल ने खिलाड़ियों के इस ऐतिहासिक जीत के लिए जिला सोलन के सभी पदाधिकारियों व प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है । उन्होंने कहा कि टीम के साथ गए जिला सोलन के सीईओ उमेश पाल, अमरदीप सिंह संजय कुमार, ज्योतिका ,दिनेश कुमार आदि ने खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारा । जिला सोलन बास्केटबॉल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय ठाकुर, संरक्षक राज मोहम्मद खान, कोषाध्यक्ष हेमंत गुप्ता, भुवनेश्वर गुप्ता ,अशोक कुमार, रविंद्र भारद्वाज आदि ने खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी है ।
राज कुमार पाल
महासचिव
जिला सोलन बास्केटबॉल संघ
हि प्र





