January 23, 2026 5:15 pm

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को हुआ 10.23 करोड़ का अनुदान स्वीकृत

[adsforwp id="60"]

विनोद खाची कुमारसैन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को 10.23 करोड़ का अनुदान स्वीकृत हुआ है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर महावीर सिंह के गतिशील नेतृत्व में भारत सरकार के अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान प्रतिष्ठान (ए एन आर एफ) के त्वरित नवाचार एवम् अनुसंधान (पी ए आई आर) कार्यक्रम हेतु भागेदारी में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को 10.23 करोड़ रुपए का विशाल अनुदान स्वीकृत किया गया है। गौर तलब है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने इस पहल के लिए आई आई टी रोपण के साथ सहयोग किया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर महावीर वर्मा ने बताया कि आई आई टी रोपण हब संस्थान के रूप में कार्य कर रहा है और एच पी यू अन्य संस्थानों के साथ स्पोक संस्थान के रूप में कार्य कर रहा है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2024 में ए एन आर एफ को उन्नत सामग्रियों के लिए गतिशील अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र (ड्रीम्स) पर एक प्रस्ताव पारित किया। प्रोफेसर महावीर वर्मा ने बताया कि एच पी यू को स्वीकृत 10.23 करोड़ रूपए के अनुदान के लिए वे स्वयं अन्य तीन सदस्यों के साथ इस परियोजना का नेतृत्व करेंगे। गौर रहे कि इस परियोजना में रसायन विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर और आई क्यू ए सी के निर्देशक डॉक्टर रमेश ठाकुर मुख्य अन्वेषक है जबकि रसायन विज्ञान विभाग के डॉक्टर संदीप चौहान, भौतिकी विभाग के डॉक्टर बलवीर सिंह पटियाल, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के डॉक्टर रविकांत भाटिया और टी सी ई ( यू आई टी) विभाग के डॉक्टर मनीष कुमार सह मुख्य अन्वेषक है। जबकि भौतिकी विभाग के नागेश ठाकुर और प्रोफेसर एन एस नेगी भी इस परियोजना के संरक्षक हैं। प्रोफेसर महावीर वर्मा ने बताया है कि यह परियोजना हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, आई आई टी रोपण और अन्य स्पोक संस्थानों के बीच सहयोग को बढ़ावा देगी।

Leave a Reply