February 14, 2026 4:19 pm

राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न की आकर्षक झांकी के साथ हुआ राम लीला के चौथे दिन का शुभारंभ।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
अक्षरेस शर्मा
रामलीला जन कल्याण समिति कुनिहार के सौजन्य से राम लीला के चौथे दिन का आगाज राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न की शानदार झांकी के साथ हुआ।
कुनिहार राज परिवार से राणा संजय देव सिंह ने आरती में प्रभु राम का आशीर्वाद लिया।1987 से लगातार कुनिहार का राज परिवार समिति को रामलीला मंचन के लिए पूर्ण सहयोग देता आया है। प्रभु राम की अनुकंपा से समिति को 5100रू की राशि भेंट की व कहा कि मेरे पिता स्व०राणा विजय सिंह द्वारा कृष्ण देव क्लब का गठन कर उस दौरान रामलीला,हकीकतराय जैसे नाटक व करियाला जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सनातन संस्कृति को सरक्षंण दिया था,आज उनके आशीर्वाद से उनकी परम्पराओं का निर्वहन करते हुए रामलीला जन कल्याण समिति के सहयोग से इस सनातन संस्कृति को आगामी पीढ़ी तक पहुंचाने का सौभाग्य मिल रहा है।
समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं रूप सज्जा निदेशक अक्षरेश शर्मा ने मुख्य अतिथि को पटका एवं समृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
राम लीला के चौथे दिन राधा रमन शर्मा के निर्देशन में राम सीता के विवाह का भव्य व सुंदर मंचन किया गया। जनक वाटिका में राम सीता के मिलन के पश्चात जनक दरबार में मुनादी होती है कि जो भी वीर शंभु चाप का भंजन करेगा उसी के साथ सीता का विवाह होगा।इस दौरान दरबार मे पहुंचे राजा महाराजाओं ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। राम द्वारा शम्भू चाप का भंजन करके राम सीता विवाह का खूबसूरत दृश्य दिखाया गया।
इस दौरान राजा जनक द्वारा शंभु चाप न उठाने पर राजाओ को अपमानित करने पर लक्ष्मण का क्रोधित होना ,लक्ष्मण परशुराम के जबरदस्त संवाद को भी दर्शकों का भरपूर स्नेह मिला।
समिति के स्पेशल इफेक्ट निर्देशक जय शर्मा द्वारा मंच पर अभिनीत दृश्यों को अपनी कार्य कुशलता से और भी सजीव कर कुनिहार की रामलीला को चार चांद लगा कर नई बुलंदियों पर पहुंचा दिया है ।
इस दौरान समिति के सयोंजक देवेंद्र शर्मा,प्रधान रितेश जोशी,निदेशक राधा रमन शर्मा ,अरविन्द जोशी,संजय जोशी,अजय जोशी,संदीप जोशी,मुकेश शर्मा,राहुल सहित सभी सदस्य मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Advertisement