February 17, 2026 11:58 am

चार अक्तूबर को दाड़लाघाट में होंगे मुख्यमंत्री

[adsforwp id="60"]

दाड़लाघाट में चार अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यक्रम को लेकर विधायक अर्की संजय अवस्थी एवं जिला सोलन प्रशासन ने नए बस अड्डे दाड़लाघाट का निरीक्षण किया। यह कार्यक्रम इसी बस अड्डे परिसर में आयोजित किया जाएगा, जो क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और विकासात्मक कदम माना जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विधायक अर्की संजय अवस्थी ने अधिकारियों को स्थल पर व्यवस्था, सुरक्षा, बैठकों की व्यवस्था और आने वाले अतिथियों के स्वागत पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके बाद उपतहसील दाड़लाघाट में विधायक अर्की संजय अवस्थी ने आला अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आम जनता की सुविधा पर विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सुरक्षित रूप से आयोजित करने के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीएम का यह दौरा दाड़लाघाट और आसपास के क्षेत्रों के लिए विकास की नई दिशा देगा। बैठक में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, एसपी सोलन गौरव सिंह, एसडीएम अर्की निशांत तोमर, डीएसपी दाड़ला संदीप शर्मा,एसएचओ दाड़ला मुकुल शर्मा, अदानी समूह के प्रमुख निर्माण अधिकारी (उत्तरी क्षेत्र) मुकेश सक्सेना, कामधेनू हितकारी मंच के प्रधान नानक चंद, सचिव जीत राम कौंडल, मोहन सिंह ठाकुर, वेदप्रकाश शुक्ला, जगदीश ठाकुर, पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता, ऋषि राज गांधी, तिलक राज गौतम, मनोज गौतम, हेमंत सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Advertisement