December 15, 2025 9:58 am

राम लक्ष्मण सीता की आकर्षक झांकी के साथ हुआ राम लीला के पांचवे दिन का शुभारंभ।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
रामलीला जन कल्याण समिति कुनिहार के सौजन्य से राम लीला के पांचवे दिन का आगाज राम लक्ष्मण सीता की शानदार झांकी से हुआ ।
अर्की कुनिहार क्षेत्र की किन्नर समाज की स्नातन प्रेमी पूनम महंत की शागिर्द प्रियंका चौधरी ने आरती में प्रभु राम का आशीर्वाद लिया। प्रभु राम की अनुकंपा से समिति
को 5100 रु की राशि भेंट की व कहा ,कि परम सौभाग्य है,कि रामलीला जन कल्याण समिति सनातन संस्कृति को आज की युवा पीढी तक पहुँचा रही है ।समिति की और से वरिष्ठ सदस्य अजय जोशी द्वारा मुख्य अतिथि को पटका एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया ।
राम लीला के पांचवे दिन राधा रमन शर्मा के निर्देशन में केवट द्वारा राम लक्ष्मण सीता को गंगा पार करवाने का भव्य व सुंदर मंचन किया गया।
रामलीला का आगाज कैकई त्रिया चरित्र से हुआ।राम के राजतिलक की घोषणा होने के बाद दासी मंथरा के बहकावे में आकर कैकई कोप भवन में जा अपने त्रिया चरित्र से महाराजा दशरथ से अपने दो वरदानों में राम को बनवास व भरत को राजतिलक मांगती है।इसके पश्चात राम पितृ आज्ञा से भगवा वस्त्र धारण करके मंत्री सुमन्त के साथ वनों को जाने का दृश्य,राजा गुह से भेंट व सबसे आकर्षक दृश्य केवट द्वारा प्रभु राम को गंगा पार लगाने का मंचन किया गया।सुमन्त के वापिस अवध पहुंचने पर राजा दशरथ की मृत्यु सहित कैकई पुर में भरत को शयन गृह में स्वप्न में पिता की मृत्यु का आभास आदि दृश्यों को दर्शकों ने खूब सराहा।
इस दौरान समिति के सयोंजक देवेंद्र शर्मा व अक्षरेश शर्मा,प्रधान रितेश जोशी,अरविन्द जोशी,अजय जोशी,संजय जोशी,संदीप जोशी,मुकेश शर्मा,राहुल,कर्ण अत्रि सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply