February 17, 2026 10:17 am

कुनिहार को सीबीएसई विद्यालय देने पर प्रदेश सरकार का जताया आभार ।

[adsforwp id="60"]


कुनिहार
अक्षरेश शर्मा
कुनिहार क्षेत्र को सीबीएसई सुविधा देने के लिए कुनिहार के वरिष्ठ नागरिकों ने संजय अवस्थी व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया ।कुनिहार में आयोजित एक कार्यक्रम में सूर्यकांत जोशी,विनोद जोशी ,अनिल तनवर,ज्ञान जोशी ,राजेंद्र शर्मा व राकेश ठाकुर ने प्रदेश के लोक प्रिय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ,विधायक संजय अवस्थी का कुनिहार क्षेत्र के छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार को सीबीएसई में तबदील करने के लिए आभार जताया ।कुनिहार पंचायत के प्रधान राकेश ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा ,कि ग्रामीण परिवेश में अब ग्रब बच्चे भी सीबीएसई बोर्ड में पड़ाई का सकेंगे व अच्छी शिक्षा पा सकेंगे ।ग्रामीण परिवेश में निजी शिक्षण संस्थानों में हर किसी को अपने बच्चों को पढ़ाना मुश्किल होता था ,परंतु अब मुख्यमंत्री की सकारात्मक सोच से गांव के बच्चे भी सीबीएसई बोर्ड से पड़ाई करके अपना जीवन का लक्ष्य पा सकेंगे ।तहसील अर्की में तीन सीबीएसई विद्यालय खुलने से शिक्षा की गुणवता में सुधार आयेगा ।

Leave a Reply